प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता का

Webdunia
रविवार, 27 जुलाई 2014 (17:44 IST)
FILE
नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक 143 सदस्यों का पेशा खेती है जबकि इसके बाद 87 सदस्य पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सदस्यों के पेशे के विवरण के मुताबिक वर्तमान लोकसभा में 72 सदस्य कारोबारी हैं जबकि 54 सदस्य वकील, 36 सदस्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा 26 सदस्य पेशे से चिकित्सक हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता, सोनिया गांधी का राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता का बताया गया है।

16 वीं लोकसभा में 9 सांसद पेशे से कलाकार, 9 सांसद प्रोफेसर, 7 फिल्म कलाकार और 6 शिक्षक हैं। लखनऊ से सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह पेशे से शिक्षक हैं।

5 सांसद पेशे से उद्योगपति, 5 सदस्य पत्रकार, 5 सांसद शिक्षाविद, 5 सांसद बिल्डर, 3 परामर्शक, 3 इंजीनियर, 3 सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी, 2 रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त, 2 लेखक, 1 खिलाड़ी, 1 राजनयिक, 1 चार्टर्ड एकाउंटेंट, 1 क्रिकेटर, 1 चार्टर्ड इंजीनियर, 1 समाज सुधारक, 1 रणनीतिक परामर्शक हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पेशे से रणनीतिक परामर्शक हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो