shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कठुआ में 1 विदेशी आतंकी ढेर, किश्‍तवाड़ में बर्फबारी के कारण ऑपरेशन स्‍थगित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu and Kashmir

सुरेश एस डुग्गर

जम्‍मू , शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (19:53 IST)
कठुआ जिले में एक मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकी मारा गया है जबकि किश्‍तवाड़ में कल रात से चल रही मुठभेड़ को बर्फबारी के कारण स्‍थगित कर देना पड़ा है।  सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया है, यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों ने 23 जनवरी को शुरू किया था।
ALSO READ: Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्‍स पर सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने लिखा कि खास खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने 23 जनवरी को कठुआ के परहेतर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इलाके की घेराबंदी की गई और संपर्क स्थापित किया गया।

संयुक्त बलों की सटीक कार्रवाई में 1 विदेशी आतंकवादी को मार गिराया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी हैं- पोस्ट में लिखा है जबकि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सुरक्षा बल के बीच सटीकता और समन्वय के साथ चलाया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस बीच गोलीबारी के बाद आगे के सर्च ऑपरेशन के लिए और फोर्स मौके पर भेजी गई है।

इस बीच किश्तवाड़ जिले के चतरु के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के बाद, कल रात से इलाके में हो रही भारी बर्फबारी ने सर्च ऑपरेशन में रुकावट डाली है। लेकिन खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद सुरक्षा बल डटे होने के साथ ही इलाके की घेराबंदी बनाए हुए हैं जिससे आतंकवादियों को इलाका छोड़ने की कोई जगह न मिले।
ALSO READ: प्रयागराज माघ मेले में ठंड से बीमार हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, वंसत पंचमी पर भी नहीं किया स्नान
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी शुरू होने के बाद सर्च ऑपरेशन की गति कम हो गई है, लेकिन सुरक्षा बल तैनात हैं। एक अधिकारी ने कहा कि घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन में कोई कमी नहीं आई है और भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान दोनों छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जमा होने के बाद आतंकवादी नीचे आने की कोशिश भी कर सकते हैं और उनके लिए भी बचना मुश्किल होगा। इन हालात में, ऐसी संभावना है कि आतंकवादी नीचे आने के बाद इलाके से निकलने के रास्ते ढूंढ सकते हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी को मिला दादा फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस, असली नकली पर उठे सवाल
यादरहे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो चुका है, वहीं सात अन्य घायल हैं इस ऑपरेशन के दौरान, एक ठिकाना भी पकड़ा गया, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी खाना रखने और पकाने की जगह के तौर पर कर रहे थे। ठिकाने का पकड़ा जाना सेना के लिए एक कामयाबी है और आतंकवादियों के लिए एक झटका है क्योंकि खराब मौसम में उनके लिए जिंदा रहना मुश्किल होगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूजीसी की नई गाइडलाइंस : OBC को शामिल करने पर क्यों मचा विवाद?