Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कोहरे का कहर, 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक में देरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 110 flights cancelled at Delhi airport due to fog

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 21 दिसंबर 2025 (20:50 IST)
110 flights cancelled at Delhi airport : दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण कुल 110 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। हवाई अड्डे पर 59 आगमन और 51 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक गिर जाने के कारण रनवे पर परिचालन करना असंभव हो गया। पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर भारत में कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
 
खबरों के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण कुल 110 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। हवाई अड्डे पर 59 आगमन और 51 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक गिर जाने के कारण रनवे पर परिचालन करना असंभव हो गया।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में 'जहरीली हवा' से राहत नहीं, AQI 400 के पार, कैसा है देश के अन्य राज्यों का मौसम
पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर भारत में कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है और कहा है कि वे सेवाओं को सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली में रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स में रैंकिंग 386 दर्ज की गई है। पूरे शहर में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी रही। इनमें 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI स्तर को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है। दिल्ली-एनसीआर में धुंध की मोटी चादर छाई हुई और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब से दिल्ली तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
धुंध होने से विजिबिलिटी में कमी आई है जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 398 दर्ज किया गया। इसे हवा की बेहद खराब कैटेगरी में रखा गया है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G RAM G विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी