Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिडिल ईस्ट में जंग का 14वां दिन: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, LPG अफवाहों पर मोदी की चेतावनी

Advertiesment
US israel Iran War
13 March Top News : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्‍ध चल रहा है। इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरान के सुप्रीम लीडर के स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच पीएम मोदी ने देश में एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पैदा करने की कोशिशों पर कड़ा बयान दिया। आज की बड़ी खबरें :

14वें दिन भी भीषण युद्ध जारी 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 14वें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। वहीं ईरान भी पलटवार करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहा है। स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से तेल सप्लाई बाधित होने से अमेरिका की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। 

पीएम मोदी की ईरानी राष्‍ट्रपति से फोन पर बात

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना के अनुसार केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा था। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बीच इराक के एक विद्रोही गुट ने दावा किया है कि विमान को उसी ने मार गिराया। अमेरिकी सेना ने इस दावे को गलत बताया है। ALSO READ: खाड़ी में कोहराम, ईरान के ड्रोन हमलों से कुवैत एयरपोर्ट दहला

क्या कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई?

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि वे कोमा में है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। IDF ने X पर एक पोस्ट में पूछा, 'मुजतबा कहां हैं? वह लोगों से ‘बात’ कर रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?'

LPG पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश में एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पैदा करने की कोशिशों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस को लेकर डर का माहौल बना रहे हैं, लेकिन इससे वे खुद ही जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ लोग जरूरी चीजों की ब्लैक मार्केटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ऐसे बेईमान तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी जनता को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ALSO READ: LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई