कूच बिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जब देश को आजादी मिली तब प्रधानमंत्री मोदी का जन्म भी नहीं हुआ था। लेकिन फिर भी उन्होंने बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को इतने साधारण तरीके से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने (पीएम मोदी) उन्हें वह न्यूनतम सम्मान भी नहीं दिया जिसके वह हकदार हैं। आपको इसके लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
इस पर पीएम मोदी कहा कि मैं बंकिम 'बाबू' कहूंगा। धन्यवाद, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसके बाद हल्के अंदाज में पीएम ने पूछा कि क्या वह अब सोगात रॉय को 'दादा' कह सकते हैं।
पीएम मोदी की बात सुन ममता बनर्जी भड़क गई। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अगर यह पार्टी बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राज्य की संस्कृति, भाषा और विरासत को नष्ट कर देगी। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होते ही राज्य में विधानसभा चुनाव घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि कोई इसे अदालत में चुनौती न दे सके।
edited by : Nrapendra Gupta