Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 (08:16 IST)
Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 (09:06 IST)
18 March Top News : ईरान के सबसे शक्तिशाली नेता अली लारीजानी की इजराइल हमले में मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से युद्ध में उन्हें नाटो की जरूरत नहीं है। इधर ईरान ने साफ कर दिया है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात की जाएगी। असम में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा। आज की बड़ी खबरें :
अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की इजरायली हवाई हमले में मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इस हमले में उनके बेटे अली रजा बियान भी मारे गए। इजराइली हमले में बसीज मिलिशिया के कमांडर सुलेमानी की भी मौत हो गई। लारीजानी और सुलेमानी की मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ALSO READ: इजराइली हमले में बेटे समेत अली लारीजानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
NATO की जरूरत नहीं : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें नाटो के अधिकांश सहयोगी देशों ने साफ कर दिया है कि वे मध्य-पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं होना चाहते। हमें किसी की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी टॉप लीडर मारे गए, नेवी और एयरफोर्स भी खत्म हो गई है।
इधर ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा और मौजूदा संघर्ष जल्द थमने वाला नहीं है।
इंदौर में आग ने ली 7 की जान
मैथ्यू वैनडाइक के साथ 6 यूक्रेनी गिरफ्तार
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी
असम में विधानसभा चुनावों की तैयारी मं जुटी कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नौगांव सीट से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। बोरदोलोई ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर विधायक आसिफ नजर का टिकट काटने की मांग की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 (08:16 IST)
Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 (09:06 IST)