Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (08:21 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (09:09 IST)
Top News 2 April : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा। हम ईरान को पाषाण युग में भेज देंगे। ट्रंप के संबोधन के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई। नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च किया गया। महाराष्ट्र में e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर 68 लाख खाते बंद कर दिए गए। 2 अप्रैल की बड़ी खबरें :
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 2-3 हफ्तों तक ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा। अभी ईरान से युद्ध विराम नहीं हुआ है। हम ईरान को पाषाण युग में भेज देंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता, परमाणु ठिकानों और मिसाइल सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। ट्रंप के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी थी। उन्होंने साफ कहा कि जिन्हें हार्मुज से तेल चाहिए, इसकी सुरक्षा खुद करें।
ALSO READ: ट्रंप का दावा: 4 हफ्तों में ईरान की सेना तबाह, परमाणु ठिकानों पर भी अमेरिका का बड़ा एक्शन
कच्चे तेल के दामों में आग
ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल के दामों में लगी आग। ब्रेंट क्रूड 4.97 फीसदी उछाल के साथ 106.2 डॉलर प्रति बैरल हो गया। WTI क्रूड भी 4.20 फीसदी बढ़कर 104.3 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 124.9 डॉलर प्रति बैरल है।
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस चंद्र मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन 1972 के अपोलो 17 के बाद चंद्रमा का पहला मानवयुक्त मिशन है।
ALSO READ: NASA का Artemis-II लॉन्च: 54 साल बाद इंसानों की चांद की ओर ऐतिहासिक उड़ान
रूस की आर्मेनिया को चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्मेनिया को चेतावनी दी कि वह यूरोपीय संघ (EU) और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक संगठन, यूरोएशियाई आर्थिक संघ (EAEU) दोनों का सदस्य नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि दोनों आर्थिक ब्लॉकों के नियम और बाजार मानक बहुत भिन्न हैं और किसी भी समय समान जमीन पर पहुंचना मुश्किल है। आर्मेनिया को रूस से सस्ते प्राकृतिक गैस की आपूर्ति मिल रही है, जो यूरोपीय कीमतों से काफी कम है।
लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद
महाराष्ट्र सरकार ने अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण लाडकी बहिन योजना के करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया है। इसके बाद अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर करीब 1.75 करोड़ रह गई है। हालांकि, सरकार ने लाभार्थियों को राहत देते हुए e-KYC की अंतिम तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (08:21 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (09:09 IST)