Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 करोड़ लोगों को ऐसे दिया झांसा, शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की’ निकली AI मॉडल

Advertiesment
AI girl
एआई के जमाने में क्या क्या हो रहा है। लोग एआई से ऐसे ऐसे काम कर रहे हैं कि सुनने वाला और देखने वाला दंग रह जाता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। जब इसकी हकीकत सामने आई तो सभी ने सिर पकड लिया। हाल ही में एक शायरी वीडियो, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया और कमेंट किया वो वीडियो बाद में AI जनरेटेड निकला। इस वीडियो ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया, बल्कि AI से जुड़े भरोसे, पहचान और कॉपीराइट जैसे सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

3 करोड़ व्यूज़ वाला वीडियो निकला AI : दरअसल, इंस्टाग्राम पर ‘तन्वी जोशी' नाम की प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें पीले कुर्ते में एक महिला मंच पर उर्दू शायरी सुनाती नजर आती है। शायरी थी- 'खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना… तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई-नई है'। यह वीडियो एक दिन के भीतर ही 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर गया। लोग शायरी की तारीफ करने लगे और इसके अर्थ व उच्चारण पर भी चर्चा करने लगे।

हालांकि, बाद में सामने आया कि यह कोई असली शख्स नहीं, बल्कि एक AI मॉडल है। इस प्रोफाइल पर मौजूद वीडियो में चेहरा बेहद परफेक्ट दिखता है और अलग-अलग वीडियो में आवाज भी बदलती रहती है। यानी लाखों लोग एक वर्चुअल इंसान के वीडियो को असली समझ बैठे। इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है।

वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई आवाज ठाणे नगर निगम की कॉरपोरेटर मरजिया शानू पठान की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में यही शायरी पढ़कर अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसे करीब 9 लाख व्यू मिले थे। जब AI वीडियो वायरल हुआ, तो उन्होंने कमेंट किया- 'अरे, ये तो मेरी आवाज है। इसके बाद लोगों को पता चला कि वायरल वीडियो में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Bazaar में हाहाकार, शुरुआती कारोबार में Sensex 800 से ज्‍यादा अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट