Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

326 दिन का हाईटेक ऑपरेशन : FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और UAV की मदद से 7 खूंखार आतंकी ढेर

Advertiesment
326 day anti terror operation
यह वाकई शाबाशी वाला कार्य कहा जा सकता है कि किश्तवाड़ जिले में एक्टिव और आतंक का पर्याय बन चुके सात दुर्दांत पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों को एक, दो या पांच दिन नहीं बल्कि अनवरत 326 दिनों का ऑपरेशन चलाना पड़ा, तब कहीं जाकर वे उन्हें ढेर कर पाए। जिनको ढेर किया गया उनमें जैश का पोस्टर ब्याय सैफुल्लाह भी शामिल है। इससे पहले एक अन्य हिज्ब का पोस्टर ब्याय बुरहान वानी पहले ही मारा जा चुका था।
ALSO READ: Donald Trump की धमकियों के बीच ईरानियों के फोन पर आया रहस्यमयी SMS
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में 326 दिनों के लंबे ऊंचाई वाले संयुक्त अभियान में सात खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने ऑपरेशन को वीरतापूर्ण दृढ़ता बताया है और कहा कि किश्तवाड़ के चुनौतीपूर्ण इलाके और कठोर मौसम की स्थिति में अथक और श्रमसाध्य आपरेशन किए गए।
ALSO READ: WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम
सेना का कहना था कि व्हाइट नाइट कोर के सैनिक, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के समन्वय में, नागरिक और सैन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा स्थापित एक सुव्यवस्थित खुफिया ग्रिड के आधार पर काम करते हैं। बलों ने इन दिनों के दौरान, कठिन पहाड़ी इलाकों में ठंडी, गीली और जमा देने वाली परिस्थितियों में आतंकवादियों पर नजर रखी, जिससे अंततः सभी सात आतंकवादियों को खत्म करने से पहले कई संपर्क हुए।
ALSO READ: tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी
पोस्ट के अनुसार, आपरेशन में सहायता के लिए एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, आरपीए, यूएवी और संचार प्रणालियों सहित उन्नत तकनीक का लगातार और भरपूर लाभ उठाया गया। सेना ने कहा कि सैफुल्ला और उसके सहयोगियों के खात्मे से क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। जबकि सेना कहती थी कि यह सफलता बलों और खुफिया एजेंसियों के दृढ़ संकल्प, साहस और वीरता को दर्शाती है। कोर ने अपने संदेश में कहा कि हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं। यह जारी रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे