suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

Advertiesment
Holi and US - Iran War
""""""""""""
4 March Top Stories : देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सर्वोच्च नेता। ईरान के मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को दफनाया जाएगा। हालांकि उनके अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 4 मार्च की बड़ी खबरें।

देशभर में रंगोत्सव की धूम

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहरों से गांव तक लोग रंग और गुलाल से सराबोर दिखाई दे रही है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी दिग्गजों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। ALSO READ: होली कैसे मनाएं: गैर, रंग, भांग, पकौड़े, पूजा सहित जानिए संपूर्ण लिस्ट

मोजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। एसेंबली ऑफ एक्सपर्टस ने मोजतबा को इस पद पर नियुक्त किया है। ALSO READ: कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता

मशहद में अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार 

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के निधन के बाद देश में मातम है। उन्हें ईरान के मशहद शहर में दफनाया जाएगा, इसी शहर में उनका जन्म हुआ था। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। ईरान सरकार ने खामेनेई की मौत पर चालीस दिन का राष्ट्रीय शोक और सात दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिका ईरान युद्ध की वजह से भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दिखाई दी। सेंसेक्स 1684 अंकों की गिरावट के साथ 78,555 अंक पर पहुंचा। निफ्टी भी 526 अंक टूटकर 24339 पर जा पहुंचा। ALSO READ: युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल आज

टी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका कभी न्यूजीलैंड से हारा नहीं है। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट में उसने कभी भी न्यूजीलैंड नहीं हराया है। ALSO READ: मार्करम बनाम सैंटनर, भारतीय फैंस की 2 पसंदीदा टीमें भिड़ेंगी सेमीफाइनल में
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार