Delhi Airport News : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब विमान घने कोहरे में रनवे पर टैक्सी कर रहा था। इस दौरान एक ग्राउंड कंटेनर विमान के दाहिने इंजन के पास आ गया और टकरा गया। इससे विमान का दाहिना इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है। एहतियात के तौर पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया है ताकि जरूरी निरीक्षण और मरम्मत की जा सके और यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा प्रदान की जा रही है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब विमान घने कोहरे में रनवे पर टैक्सी कर रहा था। इस दौरान एक ग्राउंड कंटेनर विमान के दाहिने इंजन के पास आ गया और टकरा गया। इससे विमान का दाहिना इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है।
एहतियात के तौर पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया है ताकि जरूरी निरीक्षण और मरम्मत की जा सके और यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके कारण कुछ A350 रूट की उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
एयर इंडिया ने कहा, यह एक विदेशी सामान से टकराने का मामला है, जिसकी पूरी तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है जिसमें विमान को रनवे पर खड़ा देखा जा सकता है। इंजन के पास टक्कर के निशान भी दिख रहे हैं।
एयर इंडिया ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और रिफंड में मदद की जा रही है। एयर इंडिया ने बताया कि ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिसकी वजह से फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।
Edited By : Chetan Gour