Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर सऊदी से भारत पहुंचा जहाज

Advertiesment
strait of hormuz
खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब से 1.35 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर शेनलोंग टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा है। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सऊदी अरब का शिपमेंट का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए अहम माना जा रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से तेल और गैस की किल्लत की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को पार करके भारत तक पहुंचा है, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में राहत मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Suezmax) लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से रवाना हुआ था। यह जहाज एथेंस स्थित कंपनी Dynacom Tankers Management ऑपरेट करती है।

यह टैंकर हाल के क्षेत्रीय तनाव के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) पार कर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा तेल जहाज माना जा रहा है। जहाज ने मुंबई पहुंचने के बाद बंदरगाह पर डॉक किया गया है, जहां से कच्चा तेल पूर्वी मुंबई के माहुल इलाके में स्थित रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से जहाज ने संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय अस्थायी रूप से अपना AIS ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था। बता दें कि यह सिस्टम जहाज की लोकेशन दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। टैंकर 9 मार्च को दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और 11 मार्च को मुंबई पहुंच गया।

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सऊदी अरब का शिपमेंट का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भर करता है। हालांकि, इस बीच सरकार ने देश की जनता अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा भंडार मौजूद है। मार्च 2026 तक देश के पास कुल मिलाकर 250 मिलियन बैरल से अधिक तेल का स्टॉक है। यह मात्रा लगभग 4000 करोड़ लीटर के बराबर मानी जाती है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG पर संसद में विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने की नारेबाजी, लोकसभा स्थगित




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya