rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनाली में 24 घंटों से 8-10 KM लंबा जाम, चिप्स-बिस्किट खा रहे, सड़कों पर कट रहीं रातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manali traffic jam stretching in manali

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 जनवरी 2026 (11:05 IST)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जाने वालों की मुसीबतें बढ गईं हैं। यहां लंबे जाम लग रहे हैं। कई कई घंटों के जाम में फंसे लोगों को अपनी रातें सड़कों और कारों में बितानी पड़ रही है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली समेत कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है।
बर्फ से ढके पहाड़ों और पेड़ों का खूबसूरत नजारा दिख रहा है लेकिन यह तब खराब हो गया जब यहां गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पर्यटन स्थल मनाली में जाने के लिए कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। कुछ लोगों के लिए यह इंतजार बहुत लंबा हो गया, क्योंकि कई लोगों को जाम में फंसे हुए 24 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है।

लंबे समय तक सूखा रहने के बाद पिछले हफ्ते हुई बर्फबारी ने हिमाचल को 'विंटर वंडरलैंड' में बदल दिया है। बर्फबारी और गिरते तापमान ने टूरिज्म सेक्टर के लिए उम्मीद जगाई हैं, लेकिन बर्फबारी एक साथ राहत के साथ-साथ आफत बनकर आई। लंबे वीकेंड के कारण यहां टूरिस्ट की संख्या बढ़ गई और आखिरकार यहां लंबा जाम लग गया।

दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जैसे शहरों से लोग पहाड़ों पर आ रहे हैं लेकिन बंद रास्ते और पूरी तरह से बुक हो चुके होटलों का बुरा अनुभव मिला। भारी बर्फबारी ने मनाली में जिंदगी को रोक दिया है, जिससे सैकड़ों टूरिस्ट ठंड में फंस गए हैं। सड़कों पर दो फीट तक बर्फ जम चुकी है जिससे मेन हाइवे पर आवाजाही रुक गई है।

मनाली जाने वाला नेशनल हाइवे लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक बंद है, जिससे कई टूरिस्ट को अपनी गाड़ियां छोड़कर बर्फ में लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं की कमी ने आफत और बढ़ा दी है। एक टूरिस्ट ने बताया, 'हम कल शाम से यहीं फंसे हुए हैं' दिल्ली के एक पर्यटक ने बताया कि उनके ग्रुप को रात अपनी ही कार में बितानी पड़ी क्योंकि होटल भरे हुए थे।

पहाड़ों में शांति और बर्फबारी का नजारा देखने की उम्मीद में पहुंचे पर्यटक सड़कों पर फंस गए गए। एक यात्री ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'हम पूरी रात कार में फंसे रहे। हमारे साथ बच्चे हैं। हम बहुत मुश्किल में हैं। यहां कोई टॉयलेट की सुविधा नहीं है। प्रशासन को बर्फबारी के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए थे'
Edited By: Navin Rangiyal  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में पकड़ा 10,000 KG अमोनियम नाइट्रेट, आरोपी सुलेमान खान गिरफ्तार