Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पीकर की ओर पेपर फेंकने वाले 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (15:16 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: स्पीकर की ओर पेपर फेंकने पर लोकसभा में बवाल। भारी हंगामें के बीच 6 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया। सदन की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित। पल पल की जानकारी...


03:11 PM, 3rd Feb
लोकसभा स्पीकर की ओर पेपर फेंकने वाले 6 सांसद बजट सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित। मणिकम टैगोर, राजा, वडिंग, गुरजीत ओजला, डिबी ईडन, किरन रेड्डी और वेंकट रमन लोकसभा से निलंबित। हंगामें की वजह से सदन की कार्रवाई बुधवार तक स्थगित।

03:11 PM, 3rd Feb
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पर बड़ा हमला बोला। लद्दाख में चीन की घुसपैठ और 26 पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर भारतीय नियंत्रण खोने के दावों को दोहराते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए।
 
इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिका के साथ हालिया 'ट्रंप-मोदी ट्रेड डील' को लेकर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति बाहरी दबाव में काम कर रही है। राहुल के इन आरोपों के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। पीठासीन स्पीकर की चेयर की ओर विपक्षी सदस्यों ने कागज भी उछाले। ALSO READ: लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा प्रहार, US ट्रेड डील पर भी सवाल, सदन में उछाले गए कागज

01:27 PM, 3rd Feb
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स को सख्त चेतावनी दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि तकनीकी कंपनियां भारत में रहकर नागरिकों के निजता अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर कंपनियां संविधान का पालन नहीं कर सकतीं, तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। ALSO READ: WhatsApp पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की मेटा को कड़ी फटकार, संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें

12:08 PM, 3rd Feb
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा ने कहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार। अमेरिका से ट्रेड डिल पर नड्‍डा ने कहा विपक्ष को देशहित से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की झुंझलाहट साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रेड डील पर जल्द बयान जारी करेगी।

11:03 AM, 3rd Feb
अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा। विपक्षी सांसदों ने जमकर की नारेबाजी। लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित। 

10:29 AM, 3rd Feb
-एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन समेत दिग्गज उपस्थित थे।
-कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

10:27 AM, 3rd Feb
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील के साथ ही टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में बहार आ गई। शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 2500 से ज्यादा अंक उछल गया तो निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों का उछाल देखा गया। ALSO READ: टैरिफ कटौती और ट्रेड डील से शेयर बाजार में बहार, 2500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 700 अंक बढ़ा
 
आज सुबह वायदा कारोबार में सोने चांदी में भी बढ़त दिखाई दी। सुबह 9.45 बजे चांदी 16740 रुपए बढ़कर 2,52,500 रुपए प्रति किलो हो गई। सोना भी 4709 रुपए बढ़कर 1,48,700 रुपए प्रति किलो हो गया।

10:27 AM, 3rd Feb
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने साफ कर दिया कि रूस से तेल लेने पर लगी 25 प्रतिशत पेनल्टी भी हटा दी गई है। इस तरह भारत पर अब 50 की जगह मात्र 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- दबाव में साइन हुई डील