Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

Advertiesment
No-Confidence Motion against loksabha speaker om birla
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध का आज 11वां दिन है। अमेरिका और इजराइल ईरान पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान भी इजराइल के साथ ही खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी बेसों पर लगातार हमले कर रहा है। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी। पल पल की जानकारी... 


02:27 PM, 10th Mar
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में लाया गया है, व्यक्तिगत रूप से ओम बिरला के खिलाफ नहीं है। भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च होगी, तो आंकड़े बताएंगे कि किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री थे, जिन्होंने विपक्ष को सबसे ज्यादा टोका।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं सहमत हूं, किरेन रिजिजू जी ने संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर सबसे ज़्यादा टोका है लेकिन हमने इतना गैर-ज़िम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा।'

12:14 PM, 10th Mar
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में हंगामा।

12:10 PM, 10th Mar
एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और घरेलू गैस संकट को टालने के लिए मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और काले बाजारी गतिविधियों पर रोक लगाना है। ALSO READ: LPG Crisis : सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, ESMA लागू

11:38 AM, 10th Mar
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

10:33 AM, 10th Mar
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो जाएगी। ईरान ने कहा, हम तय करेंगे युद्ध कब खत्म होगा। ALSO READ: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बोला- जंग का फैसला हम करेंगे

ट्रंप के अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध समाप्त होने के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड। भारतीय शेयर बाजार भी मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। ALSO READ: ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड



08:33 AM, 10th Mar
-11वें दिन भी अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी। ईरान का इजराइल के कम्यूनिकेशन सेंटर पर हमला। IRGC का बहरीन के एक होटल पर बड़ा हमला।
-जंग के बीच ईरानी सेना IRGC का बड़ा एलान, अमेरिका और इजराइल के दूतों को निकाले यूरोप और अरब के देश। ऐसा करने पर हम उनके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से गुजरने देंगे।
-यूएई ने स्वीकार किया कि हम ईरानी मिसाइल हमलों को रोकने में नाकाम रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG Crisis : सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, ESMA लागू