rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंकज चौधरी का भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय, नामांकन भरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें pankaj chaudhary

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (14:35 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय नजर आ रहा है। उन्होंने लखनऊ स्थित भाजपा दफ्तर जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। पल पल की जानकारी...


02:33 PM, 13th Dec
लखनऊ में भाजपा दफ्तर पहुंचे पंकज चौधरी, यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए भरा नामांकन। 

12:28 PM, 13th Dec
-अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने G.O.A.T. टूर इंडिया 2025 के पहले लेग के दौरान लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में लगी अपनी 70 फुट की मूर्ति का अनावरण किया।
-सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम से मेसी के जल्दी जाने की वजह से फैंस भड़के। स्टेडियम में बोतलें और कुर्सियां फेंकी।

12:25 PM, 13th Dec
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जिसके चलते CAQM ने GRAP-3 लागू कर दिया है। ALSO READ: दिल्ली NCR में ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ा, ग्रेप 3 लागू

11:57 AM, 13th Dec
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांकन भरे जाएंगे और चुनाव कल होगा। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में हम 2027 में समाजवादी पार्टी को हराएंगे। जैसे हमने बिहार में जीत हासिल की, वैसे ही हम उत्तर प्रदेश में भी जीतेंगे, और हमें पूरा भरोसा है कि हम 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।

10:23 AM, 13th Dec
मीडिया खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ही होंगे यूपी भाजपा के अध्‍यक्ष, भाजपा आलाकमान ने लगाई उनके नाम पर मुहर।

10:17 AM, 13th Dec
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। कल उनके लातूर आवास पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया था।

08:38 AM, 13th Dec
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। देर रात उनका विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मेसी के पहुंचने के साथ ही उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई।

08:11 AM, 13th Dec
उत्तर भारत अब भीषण ठंड की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश अधिकांश स्थानों पर पारा शून्य से नीचे है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों अब सर्दी के साथ ही धुंध का असर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर

08:06 AM, 13th Dec
उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन के दौरान पीयूष गोयल और विनोद तावड़े उपस्थित रहेंगे। पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 14 दिसंबर, रविवार को होगा फैसला। ALSO READ: कौन बनेगा यूपी भाजपा अध्‍यक्ष, 14 दिसंबर को फैसला, दौड़ में इन दिग्गजों के नाम?

08:06 AM, 13th Dec
-रूस का यूक्रेन के ओडिशा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक, तुर्की के मालवाहक जहाज पर गिरा ड्रोन। डीजल से भरे तेल टेंकर में जोरदार धमाका।
-कोलंबिया में बड़ा हवाई हादसा टला, विमान का गियर टूटने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CCTV से अश्‍लील वीडियो बनाए, वायरल किए, हजारों कपल्‍स हुए शिकार, टोल मैनेजर ने कपल्‍स के साथ कर दिया कांड