Latest News Today Live Updates in Hindi : देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के अवसर पर आज सुबह नदियों में पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। प्रयागराज, हरिद्वार और गंगासागर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पल पल की जानकारी...
11:36 AM, 14th Jan
ईरान में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 2571 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने आज 26 वर्षीय इरफ़ान सुल्तानी नामक शख्स को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। उसे कराज शहर में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
ईरान के निवार्सित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों से डटे रहने को कहा। सेना से भी प्रदर्शनकारियों का साथ देने की अपील की।
11:23 AM, 14th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल त्योहार के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है। दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं... उसमें एक मैं भी हूं। इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है। इसमें अन्नदाता की मेहनत धरती और सूर्य के प्रति आभार का भाव है। ये पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है।
Pongal celebrates the vibrant Tamil culture and our bond with nature. May the festival bring prosperity and happiness to everyones life. Addressing a programme in Delhi. https://t.co/NwwT3DHnp1
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ईरान में लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
07:47 AM, 14th Jan
-प्रयागराज में माघ मेले के दौरान एकादशी के मौके पर स्नान करने के लिए संगम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह 6 बजे तक लगभग साढ़े 9 लाख लोगों ने स्नान कर लिया है।
-गंगासागर में मकर संक्रांति 2026 के मौके पर श्रद्धालु गंगासागर में गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे।