Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा दफ्तर में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, संभाला कार्यभार

Advertiesment
हमें फॉलो करें nitin nabin

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (16:10 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी दफ्तर पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस अवसर जेपी नड्‍डा, अमित शाह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गज उपस्थित थे। पल पल की जानकारी...


04:52 PM, 15th Dec
भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब बिहार की कमान भी बदल दी है। मंत्री और दरभंगा नगर से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

04:05 PM, 15th Dec
भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे। भाजपा कार्यालय में नए भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत। इस अवसर जेपी नड्‍डा, अमित शाह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गज उपस्थित थे।

02:11 PM, 15th Dec
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया। डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में गिने जाते थे। उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

12:46 PM, 15th Dec
-पीयूष गोयल को तमिलनाडु में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी होंगे।
-बैजयंत पांडा को असम में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी होंगे।
 

11:47 AM, 15th Dec
-कुछ ही देर में पटना से दिल्ली रवाना होंगे भाजपा के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन। भाजपा मुख्‍यालय में होगा जोरदार स्वागत।
-भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

11:41 AM, 15th Dec
-कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी को गाली पर संसद में बवाल। लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा ने उठाया मुद्दा।
-केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले, कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी का अपमान हुआ। पीएम मोदी की मौत की कामना निंदनिय। खरगे और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।
-भारी हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

08:21 AM, 15th Dec
-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कोहरे का कहर।
-दिल्ली NCR में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक। जहांगीरपुरी, छतरपुर समेत कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार।
-गजियाबाद और नोएडा में 5वीं तक स्कूल बंद।
-विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 150 उड़ानों में देरी।
-इंडिगो ने यात्रियों के जारी की एडवाइजरी। फ्लाइट स्टेटस देखकर घरों से निकले।

08:21 AM, 15th Dec
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर रवाना हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अलविदा 2025: इस वर्ष 5 बड़ी खगोलीय घटना ने ज्योति की दुनिया में मचाई हलचल