Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा में BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई

Advertiesment
rajyasabha election 2026
Latest News Today Live Updates in Hindi : राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान जारी। मतदान के बाद आज ही चुनाव परिणामों का एलान कर दिया जाएगा। पल पल की जानकारी...


03:50 PM, 16th Mar
ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई।

02:43 PM, 16th Mar
EAM डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ईरान से अब तक 550 से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए आर्मीनिया की सरकार और लोगों को धन्यवाद। इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए शुक्रिया।'

12:55 PM, 16th Mar
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, 'ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय साफ गलती की, लेकिन वोटिंग रूम में बैठे ऑफिसर ने गैर-कानूनी तरीके से उनका वोट ले लिया और दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया। यह लोकतांत्रिक मानदंड के खिलाफ है और चुनाव नियमों का उल्लंघन है। वे लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर रहे हैं।'

12:03 PM, 16th Mar
हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, भाजपा के सभी विधायक, मंत्री वोट डाल चुके हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है। हमारा कोई भी पर्यवेक्षक या प्रभारी अंदर नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी डरी हुई है क्योंकि उन्हें अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। निश्चित तौर पर जब डर के मारे विधायकों को बैठा रखा है तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है। 100% कांग्रेस विधायक भाजपा के साथ हैं।

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, 'हम वोटिंग के लिए जा रहे हैं... वोट डालने तो जाना है चाहे जैसे जाएं... कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है इसलिए वे उन्हें बांध कर घूम रहे हैं। हम दोनों सीटें जीतेंगे।

10:44 AM, 16th Mar
-बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरएलएम प्रमुख -उपेंद्र कुशवाह समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर।
कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने कहा, आज मतदान है। एक सीट पर हमारी, महागठबंधन की जीत होगी...कोई विधायक नाराज नहीं हैं...जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त हैं।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा पहुंचे।

10:43 AM, 16th Mar
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बर्फबारी का दौर जारी। बर्फबारी के कारण कई इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCX पर 7600 रुपए सस्ती हुई चांदी, दिल्ली- मुंबई समेत 10 बड़े शहरों में क्या है सोने के दाम?