Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

Advertiesment
Delivery boys on strike
Latest News Today Live Updates in Hindi : पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज गिगवर्कर्स चार्ज बढ़ाने की मांग करते हुए 5 घंटे की हड़ताल पर है। इस दौरान जोमेटो, स्विगी, ओला और उबर की भी सेवाएं ठप है। पल पल की जानकारी...


12:12 PM, 16th May
शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी। मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं हमेशा यहीं रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा...मैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।'

11:18 AM, 16th May
देशभर में आज गिग वर्कर्स हड़ताल पर है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं होगी जोमेटे, स्विगी से सामान की डिलिवरी। नहीं मिलेगी ओला और उबर की भी सेवाएं। 20 रुपए किलोमीटर चार्ज करने की मांग।

11:00 AM, 16th May
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने संबंधी आदेश पर बवाल। जहांगिरी महोल्ला पुलिस चौकी पर हमला। भीड़ ने किया पथराव और तोड़फोड़। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
 

10:45 AM, 16th May
हाई कोर्ट से पूजा का अधिकार मिलने के बाद धार के भोजशाला में श्रद्धालुओं ने वाग्देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना शुरू की। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भोजशाला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ALSO READ: भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?