Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या है खास, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi in indore

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 17 जनवरी 2026 (12:56 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे। वे यहां भागीरथपुरा में दुषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मौत हो गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर यहां बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पल पल की जानकारी...


02:20 PM, 17th Jan

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी। 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता है। इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे हैं। 
 

12:54 PM, 17th Jan
राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में मुलाकात के बाद कहा कि लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। यहां आज भी साफ पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जो हादसा हुआ उसका जिम्मेदार कौन हैं? उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए।

12:05 PM, 17th Jan
-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी साथ।
-इंदौर में राहुल गांधी से दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया समेत कई दिग्गजों ने की मुलाकात।

11:21 AM, 17th Jan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। वे 3 घंटे शहर में रहेंगे और भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार लोगों से मुलाकात करेंगे।

11:02 AM, 17th Jan
webdunia
नई दिल्ली में घने कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर के लिए रवाना हुए। वे भागीरथपुरा में दुषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

08:57 AM, 17th Jan

मुंबई में धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर

मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने मुंबई में कई जगहों पर CM देवेंद्र फडणवीस के 'धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर लगाए हैं। BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है।

08:09 AM, 17th Jan

शिवसेना यूबीटी के दफ्तर में तोड़फोड़

मुंबई में चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना यूबीटी के दफ्तर में तोड़फोड़। भाजपा समर्थकों पर लगा तोड़फोड़ का आरोप। 

07:40 AM, 17th Jan
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के असम और बंगाल दौरे पर। दोनों राज्यों को देंगे हजारो करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात। प्रधानमंत्री मालदा में पहली वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाएंगे। वे चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 
-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। कई पीड़ित अभ भी अस्पताल में भर्ती।

07:38 AM, 17th Jan
-महाराष्‍ट्र के 29 में से 25 नगर निगम में भाजपा गठबंधन का मेयर होगा। 
-पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी जारी, उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा असर।
-महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बंगाल को भारत से अलग करना चाहती हैं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद संबित पात्रा का बड़ा दावा