Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त, राष्‍ट्रपति के पास भेजा वीबी जीरामजी बिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें tmc protest

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (11:47 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : संसद में वीबी जीरामजी बिल पास होने के बाद सरकार ने इसे राष्‍ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा। लोकसभा और राज्यसभा ‍अनिश्‍चित काल के लिए स्थगित। संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ संसद का शीतकालीन सत्र। पल पल की जानकारी...


11:53 AM, 19th Dec
संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों के साथ चाय पर चर्चा की। प्रियंका गांधी समेत कई सांसद इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। 

11:08 AM, 19th Dec
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित। 

10:17 AM, 19th Dec
वीबी जीरामजी बिल के दोनों सदनों में पास होने के बाद भी लगातार दूसरे दिन भी संसद परिसर में टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन जारी।

07:49 AM, 19th Dec
-अमेरिका में एच-1बी वीजा इंटरव्यू अक्टूबर 2026 तक टले। इससे हजारों भारतीय आवेदकों की चिंता बढ़ गई है। पहले इन इंटरव्यू को दिसंबर, 2025 से मार्च, 2026 तक टाल दिया गया था। इसके बाद कुछ आवेदकों को फरवरी और मार्च में तारीखें दी गईं, लेकिन अब उन्हें भी अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
-शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अहम नेता उस्मान हादी की मौत के बाद, बांग्लादेश में अशांति फैल गई है, और राजधानी ढाका में दो अखबारों के ऑफिस में आग लगा दी गई है।

07:47 AM, 19th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। पीएम मोदी को अब तक 29 देशों ने सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान से नवाजा हैं।

संसद में ग्रामीण रोजगार से जुड़े वीबी-जी राम जी बिल 2025 के पारित होने के साथ ही इस पर सियासी घमासान भी तेज हो गया। राज्यसभा में पास होने के बाद विपक्षी दल आधी रात को संविधान सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।


07:46 AM, 19th Dec
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : कई राज्यों में बढ़ी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट