Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई घायल

Advertiesment
shivneri : birthplace of Shivaji Maharaj
Latest News Today Live Updates in Hindi : पुणे के शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई घायल। घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल पल की जानकारी... 


10:47 AM, 19th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इंपेक्ट समित का उद्धाटन करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई इंपेक्ट समिट में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। ये समिट जिस भारत में हो रही है, वो भारत वह दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टेक टेलेंट पुल का केंद्र है और सबसे बड़े टेक इनेबल इकोसिस्टम का उदाहरण है।
 
उन्होंने कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए, हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।

08:56 AM, 19th Feb
पुणे के शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई लोग घायल। घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण संदीप सिंह गिल ने कहा, शिवनेरी किले पर जो शिव जन्म स्थान है, कल से ही लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं और दर्शन रात भर जारी रहे...लोग जल्दबाजी में नीचे उतर रहे थे और उनको ऐसा करने से रोका भी गया लेकिन इस दौरान एक लड़के का पैर फिसल गया। उसके कारण 7-8 लोग सीढ़ियों पर गिर गए और उनमें से 3 लोगों को पैर में चोट लगी है।

08:32 AM, 19th Feb
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में दुनिया के नेताओं का स्वागत करेंगे और सुबह करीब 9.15 AM बजे एक फैमिली फोटो ली जाएगी।
-प्रधानमंत्री इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे, जो सुबह करीब 9.40 AM बजे शुरू होगी। इसके बाद वे सुबह करीब 10.25 बजे सेरेमनी को एड्रेस करेंगे।

08:31 AM, 19th Feb
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer को सलाह दी है कि वे हिंद महासागर स्थित रणनीतिक द्वीप Diego Garcia को 100 साल की लीज़ पर देने जैसी ‘कमजोर’ डील न करें। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई में डिएगो गार्सिया और RAF Fairford जैसे एयरफील्ड अमेरिका के लिए बेहद अहम हो सकते हैं। ALSO READ: ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच