Latest News Today Live Updates in Hindi : : नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। । पल पल की जानकारी...
09:03 AM, 19th Jan
भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ALSO READ: पहली बार इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत हारा एकदिवसीय मैच
दिल्ली में सोमवार को भी शीतलहर का कहर जारी रहा। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 434 'गंभीर' कैटेगरी में होने के कारण GRAP-4 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
07:39 AM, 19th Jan
-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मंगलवार को होगा नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान
-जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 8 जवान घायल
-दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल।