Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा पार्षद का दावा, इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें indore

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (12:12 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्‍या शुक्रवार को बढ़कर 15 हो गई। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में ई कोलाई और शिगेला जैसे खतरनाक बैक्टिरिया की पुष्‍टि हुई। पल पल की जानकारी...


03:39 PM, 2nd Jan
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए।
 

12:07 PM, 2nd Jan
इंदौर के भागीरथपुरा के पार्षद कमल वाघेला का दावा, दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 15 हुई।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता उमा भारती ने इस मामले में अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी की कीमत 2 लाख नहीं होती। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। ALSO READ: स्वच्छ इंदौर में दूषित पानी से मौत, नाराज उमा भारती बोलीं, जिंदगी की कीमत 2 लाख नहीं होती

11:03 AM, 2nd Jan
न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद को एक पत्र लिखा है। इसमें ममदानी ने उमर और उनके परिवार से मुलाकात का उल्लेख करते हुए उनकी स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं।  ALSO READ: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का उमर खालिद को पत्र, हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं...

09:49 AM, 2nd Jan
उस्मान हादी मौत के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बांग्लादेश के शरीयतपुरा में हिंदू व्यापारी खोकोन दास पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ALSO READ: बांग्लादेश में खोकोन दास पर जानलेवा हमला, 13 दिन में हिंदुओं पर हमले का चौथा मामला

07:38 AM, 2nd Jan
बांग्लादेश के शरीयतपुरा में हिंदू व्यापारी पर चाकू से हमला, उनको जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

07:36 AM, 2nd Jan
-जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत भारी बर्फबारी के साथ हुई। बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर। 
-मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश, बर्फबारी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया। 
-दिल्ली में शीतलहर के साथ स्मॉग की परत छाई हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चौमूं में चला बुलडोजर, मस्जिद के बाहर रेलिंग को लेकर हुआ था बवाल