Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की कैद

Advertiesment
हमें फॉलो करें imran khan bushra bibi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (12:35 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने तोशाखाना-2 मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की कैद की सजा सुनाई। इमरान पहले ही भ्रष्‍टाचार मामले में जेल में बंद हैं। पल पल की जानकारी...


12:32 PM, 20th Dec
पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने शनिवार को तोशाखाना-2 मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा, दोनों पर 1.64 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

12:28 PM, 20th Dec
बांग्लादेश में शुक्रवार को उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कुछ लोगों ने एक हिंदू दीपू चंद्र दास की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। बांग्लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद युनुस के निर्देश पर रैपिड एक्शन बटालियन ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ALSO READ: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद एक्शन में मोहम्मद युनुस, 7 गिरफ्तार

10:29 AM, 20th Dec
नागांव डिवीजन के वन अधिकारी के अनुसार, एन.एफ. रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख - कामपुर सेक्शन में ट्रेन नंबर 20507 DN सैरांग - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सात हाथियों की मौत हो गई।

07:45 AM, 20th Dec
राष्‍ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिका की सीरिया में ISIS के 70 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक। अमेरिका ने साफ कहा कि यह युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि बदले की कार्रवाई है।

07:44 AM, 20th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल और असम के दौरे पर हैं। पीएम मोदी बंगाल को 3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री असम में लगभग 15,600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

07:43 AM, 20th Dec
उत्तर भारत में कोहरे और कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानों में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद एक्शन में मोहम्मद युनुस, 7 गिरफ्तार