Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा में नबीन राज, पीएम मोदी बोले- पार्टी में मैं कार्यकर्ता और नितिन नबीन बॉस

Advertiesment
हमें फॉलो करें bjp new national president nitin nabin

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (11:42 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : मात्र 45 साल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन। पीएम मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में उनके नाम का ऐलान किया गया। पल पल की जानकारी...


02:57 PM, 20th Jan
भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन (BJP president Nitin Nabin) ने भावुक होते हुए कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि साधना है। यह भोग नहीं, त्याग है, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। मेरे लिए यह पदभार नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा उत्तरदायित्व है। ALSO READ: राजनीति 100 मीटर की दौड़ नहीं... भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का बड़ा बयान

12:11 PM, 20th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि जिम्मेदारी से संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर देखा। भाजपा का कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व करता हूं। पार्टी में मैं कार्यकर्ता और नितिन नबीन बॉस हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वो लोग हैं, हमारा वो चरित्र है, हमारे वो संस्कार हैं। खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। ये भाजपा के हर कार्यकर्ता का संस्कार है, भाजपा के हर कार्यकर्ता का जीवनमंत्र है। इसी भाव के साथ बीते 11 वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों पर विजय पाई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की दीवार गिराना हो या तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाना हो, इनको कभी असंभव माना जाता था, आज ये हकीकत बन चुके हैं। ALSO READ: भाजपा में नबीन राज, पीएम मोदी बोले पार्टी में मैं कार्यकर्ता और नितिन नबीन बॉस

12:06 PM, 20th Jan
पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने कहा, आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नबीन ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 
 
उन्होंने कहा, नितिन जी जो मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला, आपने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां आपने BJP सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान किया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
 
जेपी नड्‍डा ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हर पल, हर मौके पर पार्टी को दृष्टि देते हुए कार्य करने का जो सुअवसर दिया और जो ताकत दी, उस कारण से हम ये कार्य कर पाए। देश के प्रधान सेवक होने के बावजूद भी, अति व्यस्त रहने के बावजूद भी आपने जो पार्टी की छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देकर पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।

11:46 AM, 20th Jan
नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, उनके नाम का औपचारिक ऐलान हुआ।
जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने नितिन नबीन का स्वागत किया।

11:39 AM, 20th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे, नितिन नबीन और जेपी नड्‍डा ने किया स्वागत। 

11:18 AM, 20th Jan
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। नबीन के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा विंग को सौंपा गया है।

11:05 AM, 20th Jan
नितिन नबीन भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे, कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। 

10:42 AM, 20th Jan
-भाजपा मुख्‍यालय में जश्न का माहौल। देशभर से बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी।
-भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे।
-सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे।

09:19 AM, 20th Jan
कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन कनाट पैलेस स्थित हनुमान मंदिर में भी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका।

08:37 AM, 20th Jan
झंडेवालान मंदिर में पूजा के बाद नितिन नबीन वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। 

08:06 AM, 20th Jan
राष्‍ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पहले नितिन नबीन झंडेवालान मंदिर पहुंचे, कनाट पैलेस हनुमान मंदिर में भी करेंगे पूजा।

07:42 AM, 20th Jan
-नितिन नबीन बने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष, आज सुबह 11:30 बजे भव्य समारोह में होगा नाम का औपचारिक ऐलान। मात्र 45 वर्ष की उम्र में संभालेंगे देश की सबसे बड़ी पार्टी की कमान।
-नितिन नबीन सुबह साढ़े आठ बजे झंडेवालान मंदिर जाएंगे। कार्यभार संभालने से पहले वे कनाट पैलेस स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा करेंगे। ALSO READ: 45 की उम्र में सबसे बड़ी पार्टी की कमान, नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए BJP के नए अध्यक्ष

07:42 AM, 20th Jan
-दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रतियोगी बैडमिंटन से संन्यास लिया।
-अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद, राज्यपाल आरएन रवि बिना अभिभाषण दिए सदन से वॉकआउट