Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें parliament

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 20 जुलाई 2025 (10:07 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू संसद के मानसून सत्र की तैयारियों के तहत रविवार को एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह सत्र सोमवार, 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। पल पल की जानकारी...


11:15 AM, 20th Jul
-संसद के मानसून सत्र से पहले जेपी नड्‍डा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक जारी। संसद सत्र कल, 21 जुलाई से शुरू हो रहा है।
-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, प्रमोद तिवारी, आप नेता संजय सिंह, राकांपा एसपी की सुप्रिया सुले, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद समेत कई विपक्षी नेता संसदीय दल की बैठक में पहुंचे।

08:39 AM, 20th Jul
संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की अध्‍यक्षता में आज सुबह 11 बजे होने वाले इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

07:50 AM, 20th Jul
लिजेंड्स चैंपियनशिप का आज होने वाला भारत पाकिस्तान मैच रद्द। शिखर धवन सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने किया था मैच खेलने से इनकार। ALSO READ: भारत पाकिस्तान मैच के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

07:49 AM, 20th Jul
लिजेंड्स चैंपियनशिप का आज होने वाला भारत पाकिस्तान मैच रद्द। 

07:45 AM, 20th Jul
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर का बड़ा बयान, उनके लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है।

07:44 AM, 20th Jul
पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने एक 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी। उसे AIIMS, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम