Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

Advertiesment
PM Modi with Georgia Meloni
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के दौरे पर है। यहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी से मुलाकात की। पल पल की जानकारी... 


01:08 PM, 20th May
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है।

11:42 AM, 20th May
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से देशव्यापी 24 घंटे की दवा बिक्री हड़ताल के आह्वान पर कहा, "केमिस्ट एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत हर कोई विरोध करना चाहता है... कोई भी इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा और न ही आगे आकर जवाब देगा। जनता को अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी।"

10:36 AM, 20th May
-ट्विशा शर्मा मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होगी। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ा।
-पति समर्थ शर्मा फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। 
-12  मई को घर पर मिला था ट्विशा का शव, घरवालों का आरोप है कि ट्विशा की हत्या हुई  जबकि ससुराल वालों का दावा- ट्विशा ने आत्महत्या की।

09:55 AM, 20th May
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, कल शाम रोम में गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं इटली में रहने वाले भारतीय समुदाय का बहुत आभारी हूं। भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। भारतीय प्रवासी दुनिया भर में हमारे देश का नाम रोशन करना जारी रख रहे हैं।

09:52 AM, 20th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ रोम स्थित ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन