rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौसेना के लिए नए युद्धपोत बनाएंगे ट्रंप, किसी भी युद्धपोत से 100 गुना ज्यादा ताकतवर

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (10:36 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना के लिए एक नए और बड़े युद्धपोत के निर्माण की महत्वकांक्षी योजना का एलान किया। इसे उन्होंने 'बैटलशिप' कहा है। पल पल की जानकारी...


11:48 AM, 23rd Dec
-बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के हत्या के विरोध में दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। विहिप कार्यकर्ता बैरिकैडिंग तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
-बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आज बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। 

11:18 AM, 23rd Dec
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। ALSO READ: बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विहिप का प्रदर्शन, बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सर्विस रोकी

10:34 AM, 23rd Dec
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के लिए महिला क्रिकेटरों की मैच फीस 20,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए प्रति दिन कर दी है।

10:31 AM, 23rd Dec
दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर। खतरनाक स्तर पर पहुंचा राजधानी दिल्ली का एक्यूआई। मंगलवार सुबह धुंध और कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई। आनंद विहार में AQI 466, मुंडका में AQI 451 पार।

07:40 AM, 23rd Dec
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसेना के लिए नए युद्धपोत बनाने की योजना का किया एलान। ट्रंप ने कहा कि ये सबसे तेज, सबसे बड़े और अब तक बने किसी भी युद्धपोत से सौ गुना ज्यादा ताकतवर होंगे। इसमें हाइपरसोनिक मिसाइलें, रेल गन और हाई-पावर लेजर लगाए जाएंगे।

07:40 AM, 23rd Dec
-चुनाव आयोग आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान के लिए SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा। लिस्ट में लाखों मतदाताओं के नाम कटने की आशंका। 
-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बर्लिन में कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है और विपक्ष इसका प्रतिरोध कर रहा है। 
-न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर ऐतराज जताया है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में 150 देशों के 1.2 करोड़ लोगों ने किया विश्व का सबसे बड़ा सामूहिक ध्यान