rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा एक ही दिन, 8000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-AI से निगरानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (10:15 IST)
भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा एक ही दिन: मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। आज 23 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार और जुमे की नमाज एक साथ हो रही हैं। इस बीच 8000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं ड्रोन-AI से निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने पूरे भोजशाला परिसर को छावनी बना दिया है। इस मामले को लेकर कोई अप्रिय स्थिति न बने, इसलिए परिसर में पुलिस फोर्स के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी का कहना है कि प्रशासन के लिए सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने 22 जनवरी को दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अवगत कराया। जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए परिसर में पृथक व्यवस्था की है।

11:40 AM, 23rd Jan
बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती न मिलने पर अपहर्ताओं न उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस व अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में प्रयागराज के कर्मा का रहने वाला एक आरोपित कल्लू गोली लगने से ढेर हो गया, जबकि दूसरे इरफान के पैर में गोली लगी है। तीसरा भाग निकला। सभी आरोपित कर्मा के ही रहने वाले हैं। घटना से नाराज लोग झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं। बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। देर शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। घबराए स्वजन ने पुलिस को बताया। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी।

11:07 AM, 23rd Jan
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के गठन का ऐलान किया है। इस बोर्ड का उद्देश्य दुनियाभर में जारी युद्धों के समाधान की दिशा में काम करना और युद्ध से तबाह क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में भूमिका निभाना बताया गया है। इस पहल के तहत ट्रंप ने शुरुआत में कनाडा को भी बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था, लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया आने से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह न्योता वापस ले लिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री कार्नी, कृपया इस पत्र को इस बात का प्रमाण मानें कि बोर्ड ऑफ पीस कनाडा को शामिल करने के संबंध में दिया गया आपका निमंत्रण वापस लिया जा रहा है। यह बोर्ड अब तक का सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक नेतृत्व मंच होगा”

10:40 AM, 23rd Jan
अमेरिका में फेडरल एजेंटों ने 5 साल के बच्चे को लिया हिरासत में : अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। मिनेसोटा के एक प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय मासूम बच्चे को फेडरल एजेंटों ने लिया हिरासत में। पिता को भी लिया हिरासत में। दोनों के टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया। कमला हैरिस भडकीं। कहा वो बेबी है।   

10:27 AM, 23rd Jan
दिल्ली-NCR में बारिश, शिमला-मनाली से श्रीनगर तक बर्फबारी : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह-सुबह मौसम अचानक करवट बदल दी है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं, शिमला-मनाली में में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के भी कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह-सुबह कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के बाद अब महू में गंदे पानी का कहर, एक ही मोहल्ले के 25 लोग बीमार, पीलिया, टाइफाइड भी