Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकसाथ आ रहे हैं। 20 साल बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। उद्धव और राज ठाकरे ने आज शिवसेना-मनसे गठबंधन का ऐलान किया। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे। पल पल की जानकारी...
01:15 PM, 24th Dec
महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकसाथ आ रहे हैं। 20 साल बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। उद्धव और राज ठाकरे ने आज शिवसेना-मनसे गठबंधन का ऐलान किया। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे।
12:49 PM, 24th Dec
महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आ रहे हैं। थोड़ी देर में गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे।
09:05 AM, 24th Dec
इसरो ने बुधवार को श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम6 रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लांच कर इतिहास रच दिया है।
Liftoff!#LVM3M6 launches the BlueBird Block-2 spacecraft from SDSC SHAR.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार सुबह 8.54 बजे अपना रॉकेट एलवीएम3-एम6 लॉन्च करेगा। इस रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम का यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। यह ऐतिहासिक मिशन अगली पीढ़ी का ऐसा संचार उपग्रह स्थापित करेगा, जिसे दुनियाभर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
07:48 AM, 24th Dec
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा बोले, बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा और अशांति को देखते हुए असम को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। बांग्लादेश की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश में सत्ता से जुड़े कुछ लोग पूर्वोत्तर भारत को अपने देश में शामिल करने जैसी बातें कर रहे हैं, जो बहुत गंभीर और चिंताजनक हैं।
07:48 AM, 24th Dec
-BMC चुनाव के लिए आज उद्धव ठाकरे की यूबीटी और राज ठाकरे की एमएनएस के बीच गठबंधन का एलान होगा, दोपहर 12 बज प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-कहा जा रहा है कि इस गठबंधन से एनसीपी नेता शरद पवार खुश नहीं है और वे इससे किनारा भी कर सकते हैं। वे कुछ सीटों पर अजित पवार की एनसीपी से भी समझौता कर सकते हैं।
-महायुति में भी भाजपा और शिवसेना शिंदे के बीच सीटों पर सहमति बनाने को बैठक।
07:45 AM, 24th Dec
पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट के पास प्रोटेस्ट वाली जगह से हटा दिया। वे दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थीं, जिसमें 2017 उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा पर रोक लगा दी।