12:09 PM, 24th Feb
लखनऊ यूनिवर्सिटी के 13 स्टूडेंट्स को लाल बारादरी में नमाज पढ़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हसनगंज पुलिस स्टेशन की चालान रिपोर्ट के आधार पर जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इन कामों से यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव की स्थिति पैदा हुई और भविष्य में पब्लिक पीस में गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।