Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

Advertiesment
PM Modi in rajya sabha on war
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि युद्ध से दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि इसका भारत पर कम असर हो। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर लंबे समय तक रहेगा। ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है। पल पल की जानकारी...


02:15 PM, 24th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के अनेक जहाज फंसे हैं। उनमें  बहुत बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं। ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय है। ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। इस युद्ध ने पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। भारत के लिए भी ये स्थिति चिंताजनक है। इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है। गल्फ के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है।

12:51 PM, 24th Mar
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली का 1.03 लाख करोड़ का बजट पेश किया। महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपए प्रति माह, योजना के लिए 5110 करोड़ का प्रावधान। होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेंगे।

10:55 AM, 24th Mar
दिल्ली विधानसभा, दिल्ली विधानसभा मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा में बजट पेश होने से पहले मिली धमकी से हड़कंप।

08:40 AM, 24th Mar
कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी।

08:16 AM, 24th Mar
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 5 दिन हमला नहीं करने के दावे के बीच इजराइल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने भी इजराइल के डिमोना शहर पर कलस्टर बम से हमला किया।

08:14 AM, 24th Mar
-अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव।
-प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी आज राज्यसभा में युद्ध पर बयान देंगे। लोकसभा में सोमवार को पीएम मोदी ने कहा था, ईरान जंग पर मोदी बोले- असर लंबा रह सकता है: हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू