Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

Advertiesment
petrol diesel price hike in india
Latest News Today Live Updates in Hindi : तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 111.21 और 97.83 रुपए प्रति लीटर हो गया। पिछले 11 दिन में पेट्रोल 7 रुपए 35 पैसे और डीजल 7 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पल पल की जानकारी...  

02:37 PM, 25th May
webdunia
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

11:52 AM, 25th May
राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।

11:19 AM, 25th May
ट्विशा शर्मा मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजीआई ने सभी पक्षों ने कानून को अपना काम करने देने की अपील की। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों से मीडिया में बयान देने से बचने को कहा।
-अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। इस अवसर पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे।


09:12 AM, 25th May
पेट्रोल डीजल के दामों पर CTI की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चिट्‍ठी, तेल के दाम 10 से 15 रुपए रुपए सस्ता करने की मांग। पेट्रोल डीजल पर VAT को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग।

09:02 AM, 25th May
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट WTI क्रूड 91.71 और ब्रेट क्रूड के दाम 98.27 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 109.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।

09:00 AM, 25th May
तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 2.87 रुपए बढ़कर 113.51 रुपए और डीजल 2.80 रुपए बढ़कर 99.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 2.46 और डीजल 2.55 रुपए बढ़कर क्रमश: 107.77 और 99.55 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 111.21 और 97.83 रुपए प्रति लीटर हो गया। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?