rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (09:55 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पल पल की जानकारी...


10:46 AM, 26th Dec
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर बाल दिवस और साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी जयंती पर कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रार्थना की।

10:01 AM, 26th Dec
जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आधी रात के बाद एक मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर अचानक सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध बढ़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

08:51 AM, 26th Dec
गुजरात के कच्छ में आज सुबह साढ़े 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।

08:01 AM, 26th Dec
आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 

08:00 AM, 26th Dec
अमेरिका ने क्रिसमस पर नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि मैरी क्रिसमस टू टेरोरिस्ट्स। ट्रंप का आरोप है कि ये आतंकी समूह क्षेत्र में ईसाइयों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे थे। उनके निर्देश पर भी अमेरिका सेना ने यह कार्रवाई की है। ALSO READ: नाइजीरिया में अमेरिका की एयर स्ट्राइक, आतंकियों से बोले ट्रंप 'मैरी क्रिसमस'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट पीटकर हत्या, क्या बोलीं शेख हसीना