12:15 PM, 26th Feb
भाजपा सांसद और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा NCERT की किताब के 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का जिक्र करने वाले चैप्टर पर रोक लगाए जाने पर कहा, बेंच में तो आक्रोश था ही लेकिन बार को भी ये बात अच्छी नहीं लगी थी। ये बहुत ही आपत्तिजनक है। इस तरह के चैप्टर को नाबालिग बच्चों या देश के सामने परोसना बहुत ही अनुचित है और इसका कहीं से कोई औचित्य नहीं हो सकता है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सारी किताबों को तुरंत हटा लिया जाए। जो भी डिजिटल माध्यम से परोसा गया है उसे भी तुरंत वापस लिया जाए।