Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने क्या कहा?

Advertiesment
Sonia Gandhi health update
Latest News Today Live Updates in Hindi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया। पल पल की जानकारी... 


11:37 AM, 26th Mar
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भारी ट्रैफिक, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टी के कारण बोरघाट में लगी 5 किलोमीटर लंबी कतारें। ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस द्वारा 10-10 मिनट का ब्लॉक लेकर वाहनों को छोड़ा जा रहा है।

11:17 AM, 26th Mar
सर गंगा राम हॉस्पिटल ने बताया, 'सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात को बुखार की वजह से सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। SGRH के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से उनका इलाज चल रहा है, और उन पर इलाज का असर हो रहा है।' 

11:17 AM, 26th Mar
-चैत्र नवरात्रि 2026 की महाअष्टमी के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन किया।
-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने घर पर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सही अर्थों में बेटियों में ही देवियां निवास करती हैं। अगर देवी माता साक्षात रूप है तो हमारी बेटियां हैं और परंपरा है कि नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री के रूप में आर्शीवाद देती है कृपा की वर्षा करती हैं तो हम बेटियों का पूजन करते हैं और कन्या भोज होता है।

10:30 AM, 26th Mar
-आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

08:14 AM, 26th Mar
-तेज हुआ अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध। खर्ग द्वीप पर ईरान ने बढ़ाई सेना, एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात।
-इजराइल के कई शहरों को हिजबु्ल्लाह ने दहलाया। ईरान ने किया ड्रोन और मिसाइलों से हमला। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेल संकट से दुनिया में हाहाकार: फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान-श्रीलंका बेहाल