दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम अपनी साझा गतिविधियों पर चर्चा करेंगे और तय करेंगे। इसमें दुनिया की कई चुनौतियों और मौकों को ध्यान में रखा जाएगा। हमारा फोकस साफ तौर पर इंडो-पैसिफिक पर होगा, जो क्वाड की खास सीमा है। वैश्विक स्तर पर हमें सप्लाई चेन रेजिलिएंस, कनेक्टिविटी चोक पॉइंट्स, मैन्युफैक्चरिंग और रिसोर्स कंसंट्रेशन और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर में गैप जैसे मुद्दों पर ध्यान देना होगा।