rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (11:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद हैं। पल पल की जानकारी...


01:21 PM, 27th Dec
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा को खत्म करके सरकार ने करोड़ों गरीबों और कमजोर वर्गों को बेसहारा कर दिया है। उन्होंने इस निर्णय को महात्मा गांधी का अपमान और गरीबों के अधिकारों पर हमला बताया। खरगे ने मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता की बात की। साथ ही, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की। ALSO READ: CWC की बैठक में खरगे बोले, मोदी सरकार ने गरीबों की पीठ में छूरा घोंपा

11:58 AM, 27th Dec
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। अटल कैंटीन में मात्र 5 रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन मिलेगा।

10:54 AM, 27th Dec
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचे। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री भी शामिल। जीरामजी बिल समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा।

07:56 AM, 27th Dec
-पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी इलाके कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। आईएमडी ने 16 राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
-यूपी, बिहार, हरियाणा, असम समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा दिखाई दिया। इस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।


07:55 AM, 27th Dec
-फिल्म अभिनेता सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है।
-रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात करने जा रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घने कोहरे में गायब हुआ ताज महल, पर्यटक निराश