Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम योगी बोले, संकट के दौर से गुजर रही है दुनिया, अमेरिका भी महंगाई से परेशान

Advertiesment
yogi adityanath
Latest News Today Live Updates in Hindi : नेपाल में सरकार बदलते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीएम मोदी ने नोएडा में जेवर एयरपोर्ट फेज1 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। अमेरिका भी महंगाई से परेशान हैं। पीएम मोदी के विजन ने हमें संकट से दूर रखा। पल पल की जानकारी...


12:36 PM, 28th Mar
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया। 
 
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, मैं आप सभी को हमारे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शानदार और प्रतिष्ठित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। सिर्फ़ जेवर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR ही नहीं बल्कि पूरा भारत इस उपलब्धि से उत्साहित है क्योंकि देश की धड़कन राजधानी दिल्ली को आज दूसरी धड़कन मिल गई है। 11,200 करोड़ रुपये की लागत से 3000 एकड़ से ज़्यादा में फैला यह शानदार एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, अपने 4 किमी लंबे रनवे के साथ, इंटरनेशनल हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह से सक्षम है। जेवर टर्मिनल की सबसे खास बात यह है कि जब आप यहां आएंगे, तो आपको उत्तर प्रदेश के गौरव और पहचान का अनुभव होगा।

12:23 PM, 28th Mar
योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में कहा कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। अमेरिका भी महंगाई से परेशान हैं। पीएम मोदी के विजन ने हमें संकट से दूर रखा। बिना रुकावट तेल और गैस की सप्लाय जारी है। 

12:20 PM, 28th Mar
विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान की शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। ALSO READ: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित

09:14 AM, 28th Mar
CPN-UML ने ओली की उनके घर से हिरासत में लिए जाने के बाद आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई।

08:52 AM, 28th Mar
-नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में लिया।
-ओली को मेडिकल चेकअप के लिए काठमांडू के जिला पुलिस रेंज से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

08:49 AM, 28th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है।

08:48 AM, 28th Mar
-इजराइली हमलों से दहला तेहरान, यूनिवर्सिटी समेत की कई ठिकानों पर हमला। लेबनान में भी इजराइल की एयर स्ट्राइक।
-ईरानी विदेश मंत्री अराघची का दावा, ईरान के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया। इजराइल ने 2 स्टील प्लांट्स पर हमला किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSK को बड़ा झटका, धोनी 2 हफ्ते के लिए IPL से बाहर