Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा

Advertiesment
Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष। सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। पल पल की जानकारी :


03:14 PM, 28th May
सिद्धारमैया का इस्तीफा : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन जाकर राज्य के सचिव को इस्तीफा सौंपा। दरअसल, इस समय राज्यपाल बेंगलुरू में मौजूद नहीं हैं। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। 

11:42 AM, 28th May
हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष। अर्चना गुप्ता संभालेंगी हरियाणा में पार्टी की कमान। केवल सिंह ढिल्लो को मिली पंजाब में भाजपा की जिम्मेदारी। अभिषेक देवराय त्रिपुरा में भाजपा के अध्यक्ष बने।

10:55 AM, 28th May
-सिद्धारमैया ने कहा कि आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा। दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा देंगे। 
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट बैठक के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया। 

10:55 AM, 28th May
CBI की एक टीम मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची।

08:53 AM, 28th May
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने सुबह 9 बजे बुलाई कैबिनेट की ब्रेकफास्ट बैठक। राज्यपाल से आज मिलकर दे सकते हैं मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हो सकते हैं कर्नाटक के नए सीएम।

08:40 AM, 28th May
बिहार के पटना में नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 को सुरक्षित निकाल लिया गया। नाव में 14 लोग सवार थे इनमें से 5 लापता है। 

08:34 AM, 28th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!