Publish Date: Fri, 29 May 2026 (11:11 IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 (12:08 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। पल पल की जानकारी...
12:08 PM, 29th May
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
12:02 PM, 29th May
CBI, ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए भोपाल ले आई है। इसके बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
11:10 AM, 29th May
पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर। अब तक 158 सीटों पर भाजपा की जीत। कांग्रेस 48 और अकाली दल की 44 सीटों पर जीत। भाजपा 5 सीटों पर जीती।
10:47 AM, 29th May
महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। पिंपरी-चिंचवड के दापोड़ी और फुगेवाड़ी क्षेत्रों में 8 और पुणे के काले पाडल और हडपसर इलाकों में 5 लोगों की मौत हुई।
पुलिस ने इस मामले में शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अवैध रूप से बनाई गई जहरीली शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड के कई इलाकों में बेची थी।
10:35 AM, 29th May
-राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर किया। आज डीके शिवकुमार को चुना जाएगा कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता।
-सिद्धारमैया ने आज दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की।
-राहुल से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले।
09:45 AM, 29th May
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई।
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें