Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह से भारी तबाही, 80 लोगों मौत, तमिलनाडु में अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें cyclone

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 29 नवंबर 2025 (11:53 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर, 80 लोगों की मौत, 1.5 लाख से ज्यादा प्रभावित। तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है तूफान। आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट। पल पल की जानकारी... 


11:53 AM, 29th Nov
उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ ब्रेकफ़ास्ट के बाद कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा कि हमने तय किया है कि हाईकमान जो भी कहेगा, हम मानेंगे। कल से कोई असमंजस नहीं होगा। अभी भी कोई असमंजस नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि BJP और JDS को झूठे आरोप लगाने की आदत है। BJP और JDS ने बयान दिया है कि वे अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उनके पास सिर्फ़ 60 विधायक हैं, और JDS के पास 18 हैं। वे हमारी संख्या का मुकाबला नहीं कर सकते। हमारे पास 140 विधायक हैं। यह एक बेकार की कोशिश है। हम उनके झूठे आरोपों का सामना करेंगे।

11:16 AM, 29th Nov
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह ने भारी तबाही मचाई, जिससे 80 लोगों की मौत हो गई और 1.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया और 12 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी। इसमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट और रेडी-टू-ईट भोजन शामिल हैं। ALSO READ: साइक्लोन प्रभावित श्रीलंका का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन सागर बंधु

08:53 AM, 29th Nov
भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सत्रों में शामिल होकर सीधे देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभी आठ सत्रों में मौजूद रहेंगे।

08:04 AM, 29th Nov
श्रीलंका के तटीय इलाकों और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात 'दितवाह' के असर से थूथुकुडी में भारी बारिश हुई। चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की उम्मीद है, जिसके प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

07:43 AM, 29th Nov
-श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह से भारी तबाही। 80 लोगों की मौत, 1.5 लाख से ज्यादा प्रभावित।
-IMD महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 'चक्रवात दितवाह आज श्रीलंका से निकलते हुए बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्र भूत होगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 29-30 नवंबर को होगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।'

07:42 AM, 29th Nov
-कर्नाटक में सियासी संकट के बीच आज सुबह 9 बजे राज्य के मुख्यमंंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार नाश्ते पर मिलेंगे। ALSO READ: क्या 'त्याग' करेंगे मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया, डीके को ब्रेकफास्ट पर बुलाया
-यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, यूक्रेनी हमले में रूसी तेल टेंकर में लगी आग।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी की अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक