Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा बने असम के पर्यवेक्षक

Advertiesment
amit shah
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बार बंपर जीत मिली है। ममता बनर्जी 15 साल से जारी राज खत्म हो गया। इतना ही नहीं सुवेंदु अधिकारी ने ममता को भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव हरा दिया। हिमंता सरमा के नेतृत्व में पार्टी ने असम में जीत की हैट्रिक लगाई। इधर दक्षिण की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई दिया। सुपर स्टार विजय की पार्टी ने तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़कर सत्ता का सफर तय किया तो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का जलवा रहा। पल पल की जानकारी...


02:01 PM, 5th May
अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए। ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण मांझी सह पयवेक्षक नियुक्त। जेपी नड्‍डा असम के पर्यवेक्षक बनाए गए। हरियाणा सीएम नायब सिहं सैनी को उप पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।  

12:09 PM, 5th May
-बंगाल भाजपा अध्यक्ष समित भट्‍टाचार्य का बड़ा बयान, पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण। शुभेंदु अधिकारी आज दिल्ली आ सकते हैं।
-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद, राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने कहा, 'हमने राष्ट्रपति को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब स्टेट मशीनरी के गलत इस्तेमाल के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने हमें हमारी सुरक्षा और संविधान की रक्षा का भरोसा दिया है। मैं पंजाब सरकार के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि सावधान रहें, क्योंकि AAP सरकार के पास अब कुछ ही महीने बचे हैं।'
 

12:03 PM, 5th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए। आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंज़ूर नहीं है। भारत UAE के साथ पूरी तरह से खड़ा है और बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन पक्का करना इलाके की शांति, स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है।

08:38 AM, 5th May
तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी बंगाल में करारी हार के बाद आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को केवल 81 सीटें ही मिली है। ममता को भी भवानीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा।

08:10 AM, 5th May
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए। यह पंजाब से AAP के 6 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कई राज्‍यों के चुनावों को लेकर सही साबित हुआ वेबदुनिया का राजनीतिक विश्‍लेषण और भविष्‍यवाणी