-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश पर कहा, भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है। मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं।