Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजय थलापति ने की राज्‍यपाल से मुलाकात, कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK चीफ

Advertiesment
Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय थलापति ने राज्‍यपाल से मुलाकात की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कणगम (TVK) ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय थलापति कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पल पल की जानकारी...


04:26 PM, 6th May
तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय थलापति ने राज्‍यपाल से मुलाकात की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कणगम (TVK) ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय थलापति कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

11:53 AM, 6th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम से मुलाकात की।
 

11:40 AM, 6th May
असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज मैंने और मेरे मंत्रियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने त्यागपत्र राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए। मैंने राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का परामर्श भी दिया है। हमारा त्यागपत्र राज्यपाल महोदय ने स्वीकार किया है। उन्होंने असम विधानसभा को भंग कर दिया है। राज्यपाल महोदय ने हमें निर्देश दिए हैं कि जब तक नए मुख्यमंत्री नहीं नियुक्त किए जाते हैं, तब तक मैं केयर टेकर मुख्यमंत्री के तौर पर काम करूंगा।

10:25 AM, 6th May
खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने पर कहा, 'एक दिन दुनिया छोड़नी पड़ती तो गद्दी तो दो दिन की है। वे इस भ्रम में न रहें कि यह उनकी पैतृक संपत्ति है। जनता ने उन्हें 15 साल समय दिया लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार और हिंसा के अलावा कुछ नहीं किया।'

09:34 AM, 6th May
पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के बाद हिंसा का दौर जारी। कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या।

08:32 AM, 6th May
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस समय तनाव फैल गया, जब कुछ लोगों तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को बुलडोजर से ढहा दिया। महुआ मोइत्रा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। CEC ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल के साथ-साथ सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय लोकतंत्र में सत्ता क्यों हमेशा अस्थाई होती है और 'अपराजेय' एक मिथक