Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

Advertiesment
Iran-US War
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका-इजराइल और अमेरिका के बीच 39वें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका और इजराइली हमलों से ईरान दहल गया है। वहीं ईरान भी लगातार इजराइल और खाड़ी देशों में ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है। पल पल की जानकारी...


01:16 PM, 7th Apr
-असम पुलिस को दिल्ली स्थित घर पर नहीं मिले पवन खेड़ा। 
-असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा का दावा, हैदराबाद भागे पवन खेड़ा।

12:18 PM, 7th Apr
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची असम पुलिस। मदद के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद। खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा की पत्नी रिंकी भुईया पर गंभीर आरोप लगाए थे।

11:32 AM, 7th Apr
अमेरिका-इजराइल और ईरान में भीषण युद्‍ध के बीच ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि मोजतबा खामेनेई अचेत हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोम शहर में चल रहा है।

08:39 AM, 7th Apr
ट्रंप के बयान के बाद बढ़े कच्चे तेल के दाम। WTI क्रूड 115, ब्रेंट क्रूड 111.2 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में भी कच्चे तेल के दाम 130.9 डॉलर प्रति बैरल हुए।

08:27 AM, 7th Apr
-ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकराया, स्थायी युद्ध विराम के रखीं 10 सूत्रीय मांगे।
-तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का बड़ा हमला। हमले के बाद एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग।
-अमेरिका और इजराइल की धमकी पर ईरान ने कहा, जैसा वार होगा वैसा पलटवार करेंगे।

08:27 AM, 7th Apr
केरल असम और पुड्‍डुचेरी में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार में सभी दलों ने झोंकी ताकत। तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को होना है मतदान। 4 मई को मतगणना के बाद होगा चुनाव परिणामों का एलान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी