Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुर्कमान गेट इलाके में पथराव, पुलिस 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें bulldozer action

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 7 जनवरी 2026 (08:11 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर MCD की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। यहां देर रात नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। पल पल की जानकारी...


12:21 PM, 7th Jan
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट DCP नितिन वलसन ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने और पत्थरबाजी की घटना पर कहा कि रात में MCD के कर्मचारी JCB लेकर आए थे। हमने लोगों को बताया कि यह कोर्ट का आदेश है और वे इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। उन्होंने अपील की, लेकिन उन्हें स्टे ऑर्डर मिला। 25-30 लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाबी कार्रवाई में, हमने उन्हें पीछे हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया। इस पत्थरबाज़ी में पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए; उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और 5 लोगों को हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ का काम MCD कर रही है। जितना काम होना था, उतना हो गया है, और काम अभी भी जारी है। हमने कल ड्रोन कैमरे भी लगाए थे, हम सभी कैमरों की जांच कर रहे हैं।

09:06 AM, 7th Jan
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी। दिल्ली में 2026 का पहला शीत दिवस दर्ज, नोएडा में स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

08:18 AM, 7th Jan
फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास के इलाके में MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। ALSO READ: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पुलिस ने पत्थरबाजों को सिखाया सबक
 
तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर MCD की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत हमने ये कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हमने रात के समय ही शुरू की थी। हमने इस कार्य में 32 JCB लगाए हैं, जो अतिक्रमण वेस्ट रह गया है जिसे जल्द ही उठा लिया जाएगा। किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है और तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

08:15 AM, 7th Jan
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को भीड़ से बचने के लिए भाग रहे मिथुन सरकार ने बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पिछले 19 दिनों में यहां 7 हिंदुओं की मौत हुई है। ALSO READ: बांग्लादेश में भीड़ के डर से नहर में कूदा हिंदू युवक, डूबने से मौत

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में कितना बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा एसआईआर!