Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुर्कमान गेट इलाके में फिर चला एमसीडी का बुलडोजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें bulldozer action

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (12:14 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली में तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी की टीम मलबा हटाने में जुटी है। पल पल की जानकारी...


03:12 PM, 8th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारतीय AI स्टार्ट-अप्स के साथ राउंडटेबल की अध्यक्षता की।
 
अगले महीने भारत में होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले, 12 भारतीय AI स्टार्ट-अप्स जिन्होंने समिट में AI फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज के लिए क्वालिफाई किया है, उन्होंने राउंडटेबल में हिस्सा लिया और अपने आइडिया और काम पेश किए।

01:37 PM, 8th Jan
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गुरुवार को कोलकाता IPAC के दफ्तर में छापेमारी पर जमकर बवाल हुआ। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी ईडी के छापेमारी के दौरान पहुंच गई और रेड को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईडी पर अमित शाह के इशारे पर टीएमसी से जुड़े दस्तावेजों को ले जाने का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी ने ममता पर केंद्रीय एजेंसी के काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। ALSO READ: ट्रंप की ग्रीनलैंड 'कब्जे' की धमकी से NATO में हड़कंप: क्या टूटने की कगार पर है सैन्य गठबंधन?

12:14 PM, 8th Jan
तुर्कमान गेट इलाके में फिर चला एमसीडी का बुलडोजर। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात। अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस को यूट्यूबर की तलाश।

10:54 AM, 8th Jan
जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक साल के बच्चे की तबियत खराब होने के बाद विमान में डॉक्टर ने सीपीआर दिया। विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ALSO READ: विमान में बिगड़ी मासूम की तबियत, इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

09:08 AM, 8th Jan
-तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाने का काम जारी है, जहां  MCD द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-बुलडोजर एक्शन के दौरान पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार 5 आरोपियों की 30 हजारी कोर्ट में पेशी। अदालत ने उन्हें 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

09:07 AM, 8th Jan
-वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का रूस, कहा- समंदर में डकैती कर रहा है अमेरिका।
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, 66 अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों से अलग होगा अमेरिका। व्हाइट हाउस के अनुसार, ये संगठन अमेरिका के हित में काम नहीं करते थे। ALSO READ: ट्रंप का बड़ा फैसला, 66 अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों से अलग होगा अमेरिका

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP